समग्र समाचार सेवा
हैदराबाद, 3 सितंबर। एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े धन शोधन के मामले की जांच के सिलसिले में आज शुक्रवार को हैदराबाद में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुई। ईडी ने उन्हें पेश होने के लिए सम्मन भेजा था। यह मामला हैदराबाद में 2017 में मादक पदार्थ तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ होने से जुड़ा है।
Hyderabad | Actor Rakul Preet Singh arrives at the office of Enforcement Directorate (ED), in connection with a drugs case pic.twitter.com/FwvplHmFnI
— ANI (@ANI) September 3, 2021
बता दें ईडी ने एलएसडी और एमडीएमए जैसे महंगे नशीले पदार्थ की आपूर्ति करने के सनसनीखेज गिरोह के संबंध में तेलुगु फिल्म उद्योग की 10 हस्तियों को सम्मन भेजा था. तेलंगाना के मद्यनिषेध और आबकारी विभाग ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया था. ईडी ने इस मामले में तेलुगु फिल्म निदेशक पुरी जगन्नाथ और अभिनेत्री चार्मी कौर से पूछताछ की है।
मादक पदार्थ के इस गिरोह का भंडाफोड़ जुलाई 2017 में हुआ था और मादक पदार्थ की तस्करी से संबंधित कई मामले दर्ज किए गए थे और एक अमेरिकी नागरिक, एक पुर्तगाली नागरिक, एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक समेत 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इसके अलावा यहां बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वाले बीटेक डिग्रीधारक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था. गिरोह के संबंध में गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के दौरान टॉलीवुड (तेलुगु फिल्म उद्योग) के कुछ लोगों के नाम सामने आए थे।