बंदरों के झुंड ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता की पत्नी पर किया हमला, फिसलकर गिरने से हुई मौत

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नैनीताल , 9सितंबर। उत्तराखंड के नैनीताल में बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि इसके कारण बीजेपी नेता की पत्नी की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ बीजेपी नेता अनिल चौहान अपनी पत्नी सुषमा चौहान के साथ मंगलवार को मंदिर से पूजा करके लौट रही थी तभी बंदरों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया। जिसके कारण सुषमा का संतुलन बिगड़ा और वो सीढ़ियों से फिसलकर फर्श पर आ गिरीं। आनन-फानन में पति अनिल चौहान ने और परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें शामली के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दे कि जैसे ही इसकी जानकारी लोगों को लगी। तो पूरे इलाके में मातम छा गया और हजारों लोगों की मौजूदगी में मायापुर फार्म हाउस में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से लोगों में शोक के साथ-साथ गुस्सा भी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कैरान में बंदरों का आतंक बढ़ गया है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बता दें कि सुषमा चौहान जिला पंचायत की पूर्व सदस्य भी रह चुकी है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.