समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 21सितंबर। 21 सितंबर (मंगलवार): आश्विन कृष्ण प्रतिपदा सूर्योदय से पहले 5.52 बजे तक उपरांत द्वितीया। पंचक जारी है। पितृपक्ष आरम्भ। प्रतिपदा श्राद्ध।
22 सितंबर (बुधवार): आश्विन कृष्ण द्वितीया अहोरात्र (दिन-रात)। पंचक जारी है। अशून्य शयन द्वितीया व्रत। द्वितीया श्राद्ध।
23 सितंबर (गुरुवार) : आश्विन कृष्ण द्वितीया प्रात: 6.54 बजे तक उपरांत तृतीया। पंचक समाप्त प्रात: 6 बज कर 44 मिनट पर। तृतीया श्राद्ध। शक आश्विन प्रारम्भ।
24 सितंबर (शुक्रवार) : आश्विन कृष्ण तृतीया प्रात: 8.30 बजे तक तदनंतर चतुर्थी। चतुर्थी श्राद्ध। भरणी श्राद्ध। श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
25 सितंबर (शनिवार) : आश्विन कृष्ण चतुर्थी प्रात: 10.37 बजे तक पश्चात पंचमी। पंचमी श्राद्ध (प्रात: 10.37 बजे के बाद करें)।
26 सितंबर (रविवार) : आश्विन कृष्ण पंचमी मध्याह्न 1.05 बजे तक तदनंतर षष्ठी। गुरु अंगदेव गुरुआई दिवस। आज कोई श्राद्ध नहीं।
27 सितंबर (सोमवार) : आश्विन कृष्ण षष्ठी सायं 3.44 बजे तक पश्चात सप्तमी। षष्ठी का श्राद्ध (सायं 3.44 से पूर्व करें)