समग्र समाचार सेवा
जम्मू, 3 अक्यूबर। जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पुलिस ने हथियारों की एक खेप बरामद की है। ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान के एक ड्रोन से हथियारों की यह खेप गिराई गई। अफसरों ने रविवार को बताया कि ड्रोन से गिराए गए पैकेट में एक एके असॉल्ट राइफल, तीन मैगजीन, 30 गोलियां और एक टेलीस्कोप मिला है।
अधिकारियों के अनुसार, यह बरामदगी अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब छह किलोमीटर दूर फलैन मंडल के सौंजना गांव से की गई है। अधिकारियों ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया, इस दौरान तार से बंधा एक पीला पैकेट और पेलोड ले जाने के लिए एक लकड़ी का आधार मिला, जिससे हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जिसमें उन्हें तार से बंधा एक पीला पैकेट मिला जिससे हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ।