भारतीय जनता पार्टी ने जारी की 3 लोकसभा और 16 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनावों में उम्मीदवारों की लिस्ट
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश के कई प्रदेशों में होने वाले लोकसभा औऱ विधानसभा उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा के ट्विटर पर शेयर करते हुए बताया गया कि पार्टी द्वारा केंद्र शासित प्रदेश दादरा-नगर हवेली, मध्य प्रदेश व हिमाचल प्रदेश की 3 लोकसभा सीटों और विभिन्न राज्यों की 16 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, राजस्थान, कर्नाटक, हरियाणा और आंध्र प्रदेश भी शामिल हैं।
भारतीय चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, उपरोक्त सभी राज्यों में 30 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे। भाजपा ने इन्हीं उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इन उम्मीदवारों में दादरा एवं नगर हवेली लोकसभा क्षेत्र से महेश गावित, मप्र की खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल, आंध्र प्रदेश की बाड़वेल से पुन्थाला सुरेश, हरियाणा की ऐलानाबाद सीट से गोविंद कांडा और हिमाचल की फतेहपुर सीट से बलदेव ठाकुर का नाम घोषित किया गया है।
कर्नाटक के सिंदगी उपचुनाव के उम्मीदवार रमेश भूषणुरु हैं, जबकि शिवराज सज्जनर हंगल के उपचुनाव के उम्मीदवार हैं। राजस्थान के वल्लभनगर और धारियावाड़ निर्वाचन क्षेत्रों से क्रमश: हिम्मत सिंह झाला और खेत सिंह मीणा उम्मीदवार हैं।
चुनाव आयोग ने इससे पहले 28 सितंबर को देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में तीन संसदीय और 30 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की थी। केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली में दादर और नगर हवेली सीट और दमन और दीव, मध्य प्रदेश में खंडवा सीट और हिमाचल प्रदेश में मंडी सीट पर संसदीय उपचुनावों की घोषणा की गई।
सुलोचना रावत तीन दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुई थीं, उन्हें पार्टी ने टिकट दे दिया है। वहां कांग्रेस से तीन बार विधायक रह चुकी हैं। वहीं, पृथ्वीपुर से पार्टी ने शिशुपाल सिंह यादव को टिकट दिया है।
Security Error: PDF files must be hosted on the same domain as this site.
PDF is hosted on: https://www.samagrabharat.com but this site is: https://samagrabharat.com