क्राइम ब्रांच के ऑफिस में पहुंचे केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा, पूछताछ शुरू, 32 सवालों के देने होंगे जवाब

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 9अक्टूबर। हिंसा के आरोपी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा पुलिस लाइंस पहुंच गए हैं। पुलिस लाइंस में हलचल बढ़ गई। आशीष मिश्रा से क्राइम ब्रांच की टीम ने पूछताछ शुरू कर दी है। डीआईजी और एसपी भी पुलिस लाइंस में मौजूद हैं। वहीं, लखीमपुर खीरी में शुक्रवार देर शाम को फिर से इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। उधर, नवजोत सिंह सिद्धू निघासन में पत्रकार रमन कश्यप के घर पर मौन अनशन पर बैठे हैं। यूपी पुलिस ने मिश्रा को लखीमपुर मामले में तलब किया है। तमाम सवालों की लिस्ट उनके सामने रखी जाएगी। जिसका उन्हें जवाब देना है। आशीष की गिरफ्तारी होगी या रिहाई इसका फैसला पुलिस करेगी। डीआईजी और एसपी भी पुलिस लाइंस में मौजूद हैं। वैसे तो उन्हें कल (शुक्रवार) को ही पेश होने की नोटिस दी गई थी लेकिन जब वह नहीं पहुंचे तो दो बजे के बाद पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 160 के तहत दूसरी नोटिस घर चस्पा कर दी, अब आज (शनिवार) दोपहर 11 बजे तक कमेटी के सामने पेश होने को कहा गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले के दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। इससे पहले कल ही खीरी पहुंचे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू बवाल में मारे गए निघासन के पत्रकार के घर सिद्धू धरने व मौन अनशन पर पर बैठ गए। सिद्धू ने घटना के मुख्य आरोपी गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी तक मौन धारण करने की बात कही। पहले वह कुछ देर बैठे रहे और बाद में टिन शेड के नीचे तख्त पर लेट गए और आंखें बंद कर लीं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.