समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 30अक्टूबर। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता यूसुफ हुसैन आज दुनिया को अलविदा कह गए हैं। यूसुफ हुसैन ने ‘विवाह’, ‘धूम 2’, ‘खोया खोया चांद’, ‘क्रेजी कुक्कड़ फैमिली’, ‘रोड टू संगम’ जैसी लोकप्रिय फिल्मों में काम किया है। उनके निधन की खबर मशहूर फिल्ममेकर हंसन मेहता ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। इसके साथ ही उन्होंने एक बेहद खास नोट लिखा है।
RIP Yusuf Husain. pic.twitter.com/laP0b1U732
— Hansal Mehta (@mehtahansal) October 29, 2021
फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने दिवंगत अभिनेता के निधन पर अपने ट्वीट के जरिए एक इशोनल नोट लिखा है। हंसल ने लिखा है ‘मैंने शाहिद के 2 शेड्यूल पूरे किए थे और हम फंस गए थे। मैं परेशान था, एक फिल्म निर्माता के रूप में एक गैर-मौजूद करियर लगभग पूरी तरह से समाप्त हो गया था। ऐसे में युसूफ मेरे पास आए और उन्होंने अपने जमा किए पैसे मुझे दिए क्योकि वो उनके किसी काम के नहीं थे औऱ शाहिद बनकर तैयार हो गई, वो केवल मेरे सुसर ही नहीं बल्कि वो मेरे पिता था।’
निर्देशक ने आगे कहा, ‘आज वह चले गए हैं ताकि वो सारी महिलाओं जो स्वर्ग में हैं उन्हें ये बता सके हैं कि वो कितनी खूबसूरत हैं और पुरषों की वो कितने यंग है। ढ़ेर सारा प्यार लव यू, लव यू, लव यू युसूफ साब मैं इस नए जीवन का ऋणी हूं। मैं आज वास्तव में अनाथ हूं। जीवन कभी भी पहले जैसा नहीं होगा, मेरी उर्दू टूटी रहेगी और हां – लव यू लव यू लव यू’।