समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 9नवंबर। मॉडल और ऐक्ट्रेस पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे को मुंबई पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। सैम बॉम्बे को अपनी पत्नी पूनम पांडे के साथ कथित रूप से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
केस दर्ज कराने के बाद पूनम पांडे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके सिर और आंखों के पास गहरी चोटे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि पूनम ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी की थी, लेकिन दो हफ्तों के अंदर उनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई थी और इस मामले को लेकर जमकर विवाद हुआ था।
हनीमून पर गईं पूनम पांडे के साथ उनके पति ने जब मारपीट की तो उन्होंने सैम बॉम्बे के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी थी, जिसके बाद पुलिस ने सैम को गिरफ्तार भी किया था।
पूनम ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा था, ‘सैम ने एक बार मुझे इतनी बुरी तरह मारा था कि मेरा ब्रैन हैमरेज हो गया था, मैं कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती थी। मेरा चेहरा सूजा हुआ था, मेरे शरीर पर निशान थे। सैम ने अपने इंस्टाग्राम से मेरी सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं जबकि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया क्योंकि मुझे लगा आखिर में सब ठीक हो जाएगा।’
Maharashtra | Actress Poonam Pandey's husband Sam Bombay was arrested yesterday in Mumbai after the actress complained that he assaulted her. Poonam Pandey was admitted to a hospital: Mumbai Police
— ANI (@ANI) November 8, 2021