UP के इन 9 जिलें के रेलवे स्टेशनों मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
मेरठ, 10 नवंबर। यूपी के 9 जिलों के रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिससे प्रशासन में हंडकंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन अधीक्षक को पत्र लिखकर मेरठ सहित 9 रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। अधीक्षक को मंगलवार को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। इस पत्र में मेरठ समेत गाजियाबाद, हापुड़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, खुर्जा, कानपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर सहित कई रेलवे स्टेशनों के अलावा छह दिसंबर को अयोध्या के हनुमानगढ़ी, रामजन्मभूमि, इलाहाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर समेत उत्तर प्रदेश के कई मंदिरों को बम से उड़ाने की भी धमकी दी गई है।

रेलवे पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक सुदेश कुमार गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बुधवार को बताया कि मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय को मंगलवार को इस तरह का पत्र मिला है, जिसके बाद मेरठ सिटी स्टेशन के अलावा कैंट स्टेशन, परतापुर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह किसी की शरारत लग रही है। ऐसा ही एक पत्र 30 अक्टूबर को हापुड़ रेलवे स्टेशन अधीक्षक कार्यालय को भी मिला था, जिसके बाद स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया गया था।

मेरठ में मुख्यमंत्री के बृहस्पतिवार के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक (शहर) विनीत भटनागर ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अतिरिक्त सुरक्षा बरती जा रही है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.