समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11 नवंबर। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 110.23 करोड़ कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं । पिछले 24 घंटे में 13,091 नए मामले सामने आये। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.25% है; जो मार्च 2020 के बाद सबसे उच्च स्तर पर है।
पिछले 24 घंटों में 13,878 कोविड रोगी ठीक हुए; स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 3,38,00,925 हो चुकी है
सक्रिय मामलों की संख्या कुल मरीजों का 1% से भी कम हिस्सा है, वर्तमान में यह 0.40% है; जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
फिलहाल देश में कोविड रोगियों की संख्या 1,38,556 है; जो पिछले 266 दिनों में सबसे न्यूनतम है।
दैनिक पॉजिटिविटी दर पिछले 38 दिनों से (1.10%) 2% से नीचे बनी हुई है।
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पिछले 48 दिनों से (1.18%) 2% से कम बनी हुई है।
अब तक 61.99 करोड़ कोविड नमूनों की जांच हो चुकी है।