झारखंड: छठ पर्व पर गोलियों और बम के धमाकों से दहल गया पूजा के घाट, एक की मौत

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
रांची , 11 नवंबर। झारखंड में आज सुबह छठ के दो घाट गोलियों और बम के धमाकों से दहल गये। हजारीबाग जिले में एक छठ घाट पर अपराधियों ने एक युवक को गोलियों ने भून डाला तो दूसरी घटना में जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बेलडीह घाट पर बम और गोलियां चलने से दहशत फैल गयी। बमबारी और फायरिंग में दो लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोले गांव में गुरुवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु जब घर लौट रहे थे, तो केदार ठाकुर नामक एक युवा व्यवसायी पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक दो अपराधी एक मोटरसाइकिल पर आये थे। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग गये. केदार ठाकुर पत्थर क्रशर के व्यवसाय से जुड़ा था।सुबह-सुबह कई राउंड फायरिंग से गांव में दहशत फैल गयी. लोग इधर-उधर भागने लगे. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का मानना है कि इस घटना के पीछे की वजह आपसी रंजिश हो सकती है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.