उत्तर प्रदेश में युवाओं का शिक्षक बनने का सपना होगा पूरा, 23 हजार शिक्षक होंगे भर्ती

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 24दिसंबर। नए साल पर उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के युवाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है। जी हां बेसिक शिक्षा परिषद की 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के तहत 23 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा छह हजार आरक्षित वर्ग के लोगों को भी नौकरी मिलेगी। साथ ही 17 हजार पदों पर नई भर्ती भी जल्द की जाएगी। इसको लेकर बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ सतीश द्विवेदी ने आदेश जारी किया है। ट्वीट के जरिए राज्यमंत्री ने बताया, 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में आरक्षण की प्रक्रिया में विसंगति से प्रभावित लगभग 6000 अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा 17000 खाली पदों पर नई भर्ती भी होगी।

इससे पहले राज्यमंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने एक लेटर जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि, 69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण की विसंगति को दूर करने के लिए आरक्षित वर्ग के प्रभावित अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी, जिसकी प्रक्रिया आज से ही प्रारंभ कर दी गई है। राज्यमंत्री डॉ. द्विवेदी की ओर से जारी लेटर में बताया गया है कि, शुक्रवार को राज्य सूचना विज्ञान केन्द्र को प्रॉसेस फ्लो उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके बाद आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की चयन सूची 28 दिसंबर तक तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सूचना विज्ञान केन्द्र की ओर से प्राप्त कराई गई चयन सूची का परीक्षण 29 दिसंबर तक किया जाएगा। राज्य सूचना विज्ञान केन्द्र की वेबसाइट पर सूची का प्रकाशन भी 30 दिसंबर को कर दिया जाएगा। सूची प्रकाशित होने के बाद जिले स्तर पर नए साल पर छह जनवरी को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.