समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13 जनवरी। आज 13 जनवरी को लोहडी का त्योहार है. इसे फसल की कटाई से जोडकर भी देखा जाता है. वहीं यह भी मान्यता है कि इस दिन अगर कोई अपने जीवनसाथी के साथ अग्निदेव की पूजा करता है और उनकी परिक्रमा करता है तो उनका साथ हमेशा हमेशा के अटूट बन जाता है. लोहडी के दिन लोग एक जगह एकत्रित होकर घर के बाहर या चौराहे के पास आग जलाकर उसकी पूजा करते हैं. इस बार पूजन का समय क्या होगा और किस तरह से लोहडी की पूजा की जाती है यहां जानिये.
लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त
13 जनवरी की शाम 5 बजे रोहिणी नक्षत्र शुरू होगा.
लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त: शाम 5:45 बजे से शुरू होगा और 7:25 बजे खत्म होगा. इस दौरान आप अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना कर सकते हैं.
पूजा विधि
लोहड़ी जलाने से पहले, लोहड़ी की स्थापना होती है. पश्चिम की तरफ आदिशक्ति कि तस्वीर स्थापित की जाती है. बता दें कि लोहड़ी पर भगवान श्रीकृष्ण, आदिशक्ति और अग्निदेव तीनों की पूजा की जाती है. तीनों की पूजा करें और सरसो का दीप जलाएं.
सिंदूर और बेलपत्र चढाएं.तिल या तिल से बनी खाने की चीज चढाएं.
इसके बाद सूखे नारियल में कपूर डालकर इसी से लोहडी में अग्नि जलाएं. इसके बाद तिल, गुड और मूंगफली चढाएं. इसके बाद उसकी 7 बार या 11 बार परिक्रमा करें.