अभिनेता अमिताभ दयाल का हार्ट अटैक से निधन

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 2 फरवरी। अमिताभ दयाल की हार्ट अटैक से हुए निधन ने फिल्म इंडस्ट्री को शोकाकुल कर दिया है। एक्टर, फिल्ममेकर अमिताभ अभी कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर अपना वीडियो पोस्ट कर जिंदगी की जंग लड़ने का हौसला जाहिर कर रहे थे, लेकिन अफसोस कि मात्र 61 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। कोविड-19 से पीड़ित अमिताभ काफी दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। कोरोना से ठीक भी हो गए थे लेकिन दोबारा दिल का दौरा पड़ गया और उन्हें बचाया नहीं जा सका। ओम पुरी के साथ फिल्म ‘कगार: लाइफ ऑन द एज’ में काम किया था। अमिताभ दयाल ने निधन की खबर से बॉलीवुड शॉक में हैं। मीडिया से उनकी वाइफ मृणालिनी पाटिल ने बताया कि ‘आज सुबह तड़के साढ़े 4 बजे निधन हो गया। अमिताभ को 17 जनवरी को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में जांच के दौरान पता चला था कि कोरोना पॉजिटिव हैं। इलाज के बाद कोरोना से ठीक हो गए थे, लेकिन एक बार फिर हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका’।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.