रीता बहुगुणा जोशी के बेटे सपा में जाएंगे!

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 2 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट ना मिलने के बाद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी अब समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। माना जा रहा है समाजवादी पार्टी उन्हें लखनऊ कैंट से उतार सकती है। मीडिया की खबरों में ये चर्चा आम हो चली है। बता दें कि सपा ने लखनऊ जिले के तहत आने वाली ज्यादातर सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, लेकिन मयंक जोशी के लिए सपा रास्ता बना सकती है।

पूर्व मंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे नामांकन

योगी सरकार में कानून मंत्री रहे ब्रजेश पाठक नामांकन दाखिल करने से पहले मंदिर पहुंचे। फूल-माला और प्रसाद चढ़ाया। बोले- जनता का आशीर्वाद लेकर जाऊंगा और नामांकन फाइल करूंगा। जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी सत्ता में वापसी करेगी।

कांग्रेस प्रत्याशी नेहा तिवारी ने भरा नामांकन

कानपुर की कल्याणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी को टिकट देकर चौंका दिया था। वहीं नामांकन के आखिरी दिन गायत्री तिवारी ने अपनी बड़ी बेटी नेहा तिवारी को नॉमिनेशन के लिए भेजा और गायत्री तिवारी की बड़ी बेटी नेता तिवारी ने कल्याणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.