रूस ने खारकीव में उड़ाई गैस पाइपलाइन, रेडियोएक्टिव वेस्ट डिस्पोजल साइट पर भी एयरस्ट्राइक

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

 समग्र समाचार सेवा

मास्को/कीव/वाशिंगटन, 27 फरवरी। रूस-यूक्रेन के छिड़ी जंग का आज चौथा दिन है। कीव पर कब्जे के लिए रूस ने हमले और भी ज्यादा तेज कर दिए हैं। रूसी हमलों में अब तक 64 नागरिकों के मारे जाने की खबर है। उधर, रूस के सेंट्रल बैंक पर अमेरिका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने प्रतिबंध लगा दिया है। जर्मनी ने रूसी विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है।

सीधे लड़ाई का मतलब तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि, हमारे पास दो ही विकल्प हैं एक यह है कि हम रूस से सीधे लड़ें। यह तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होगी। दूसरा यह है कि, यह सुनिश्चित किया जाए कि जो भी देश अंतरराष्ट्रीय काूनन का उल्लंघन करने उसे इसकी कीमत चुकानी पड़े।

सोमवार को रूसी मुद्रा बाजार में हो सकती है भारी गिरावट

यूक्रेन में जंग छेड़ चुके रूस को कई आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच रूसी सेंट्रल बैंक के पूर्व शीर्ष अधिकारी ने आशंका जताई है कि, सोमवार तक रूसी मुद्रा बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

तेल डिपो पर मिसाइल हमलागैस पाइपलाइन उड़ाई

रूस काफी आक्रामक हो गया है। उसने यूक्रेन के खारकीव में एक गैस पाइपलाइन को उड़ा दिया है। वहीं वासिल्किव शहर में रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों से एक तेल डिपो को भी टारगेट किया गया है।

कीव पर कब्जे के लिए रूस ने चारों ओर से हमला बोल दिया

कीव पर कब्जे के लिए रूस ने चारों ओर से हमला बोल दिया है। रात नौ बजे के बाद से यहां दो धमाके हुए हैं। इस बीच खबर है कि रूस ने कीव के पास स्थित रेडियोएक्टिव वेस्ट डिस्पोजल साइट पर एयरस्ट्राइक कर दी है। हालांकि, अभी तक यहां से रिसाव की कोई खबर नहीं है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.