चंडीगढ़ः सत्य पाल जैन ने महिला संगठनों के साथ मनाया होली त्योहार

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

चंडीगढ़, 13 मार्च। देशभर में 18 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। इससे पहले ही लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में चंडीगढ़ में तीन महिला संगठन, पीड़ित महिला सहायता समिति,सोशल वेलफेयर डेवलपमेंट सोसाईटी व ब्यूटी विद् ग्रेस द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समाहरोह में चंडीगढ़ के पूर्व सांसद सत्यापाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में जुड़े। कार्यक्रम में महिलाओं ने आपस में गुलाल लगाकर, पुष्प वर्षा के साथ कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

होली भाईचारा बढ़ाने वाला त्योहारः जैन

इस दौरान पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यापाल सिंह ने कहा कि होली का त्योहार भाईचारा बढ़ाने का त्योहार है। यह एक-दूसरे से गले मिलने का त्योहार है। भविष्य में मिलजुलकर आगे बढ़ने का त्योहार है। साथ ही पुराने गिले-शिकवे भुलाने का भी त्योहार है।

जैन ने महिला संगठनों के कामकाज को सराहा

समारोह को संबोधित करते हुए जैन ने तीनों महिला संगठनों की तारीफ की और कहा कि ये संगठन महिलाओं के उत्थान के लिए एक उद्देश्य के तहत काम कर रहे हैं। इस समारोह में तीनों संगठनों की सदस्यों के अलावा सैकड़ों की तादाद में महिलाओं ने हिस्सा लिया। उधर कार्यक्रम की आयोजकर्ता अनामिका वालिया ने कहा कि भविष्य में एकता का संदेश देने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते रहना होगा।

कार्यक्रम में ये महिलाएं हुईं शामिल

कार्यक्रम में अनामिका वालिया के अलावा, रमा मथारू, सीमा शर्मा, रेणु रिशी गौतम, लता गिरि, पूनम कोठारी, ममता डोगरा, प्रीति वर्मा, पूनम जम्वाल, यशोदा, संगीता पाण्डेय, सोनिया शर्मा, आरती गोयल, शारदा, शिप्र बंसल, रेखा सूद, सौमया, रेखा रावत व जोशी शामिल हुईं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.