मेष राशि में लगने जा रहा है पहला सूर्य ग्रहण, ये चार राशियां रहेगी फायदे में

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 15 अप्रैल। साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को शनिश्चरी अमावस्या के दिन लगेगा। सूर्य ग्रहण30 अप्रैल की रात के 12 बजकर 15 मिनट से 1 मई की सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक लगेगा। यह सूर्य ग्रहण मेष राशि में लगने जा रहा है। जिससे अन्य राशियों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। दरअसल सूर्य पर ग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहों का राजा यानी बड़ा माना जाता है, इस पर ग्रहण लगने पर इसको शुभ नहीं कहा जा सकता।

यह सभी राशियों को प्रभावित करेगा

यह सभी राशियों को प्रभावित करेगा। खासकर चार राशियों के लिए ये बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। इससे पहले 14 अप्रैल को ही सूर्य ने मेष राशि में प्रवेश किया है। ये ग्रहण प्रशांत महासागर, अटलांटिक, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिम भाग में दिखाई देगा। इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा, क्योंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दे रहा है।

वृषभ राशि के लिए यह ग्रहण बहुत ही फायदा देने वाला

वृषभ राशि के लिए यह ग्रहण बहुत ही फायदा देने वाला है। इस ग्रहण के प्रभाव से इस राशि के लोग बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जिनके कामों में अड़चने आ रही थीं उनके काम बनते चले जाएंगे। हर कार्य में आपको सफलता मिलेगी। कर्क राशि के लोगों के लिए ग्रहण से अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी में अच्छे अवसर के साथ सभी अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बनेगा।

सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

तुला राशि के लिए यह ग्रहण शुभ रहेगा। इस राशि के लोगों को करियर में सफलता मिलेगी। इसके अलावा अगर समाज में आपको बहुत ही मान -सम्मान मिलेगा। बिजनेस करते हैं तो आपके लिए बहुत ही फायदा होगा। धनु राशि के जातकों के लिए प्रशासन संबंधी काम बनेंगे। जिस चीज का आपको लंबे समय से इंतजार है वो काम पूरा होगा।

दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर में लगेगा

पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल शनिवार अमावस्या तिथि पर लग रहा है और दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर में लगेगा। अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण का भारत में दिखाई देगा, वहीं 16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण भी भारत में दिखाई देगा। इस प्रकार 30 अप्रैल को नहीं बल्कि 16  मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत पर असर दिखाएगा।

 

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.