उदयपुरः नाबालिग लड़की को खरीदकर इंजीनियर करता रहा बलात्कार

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

उदयपुर, 18 अप्रैल। राजस्थान के उदयपुर की एक नाबालिग लड़की को लड़की को अगवा कर बेचने और उसके साथ रेप का मामला सामने आया है। लड़की का अपहरण उदयपुर के ऋषभदेव कस्बे से हुआ और उसे जयपुर में अजीतगढ़ में तैनात इंजीनियर (एईएन) को बेच दिया। एईएन नाबालिग को खरीदकर उसके साथ रेप करता रहा। लड़की ने परिवार वालों को फोन कर सूचना दी तो पुलिस की मदद से उसे छुड़ाया गया। इस मामले में एक साल से फरार चल रहे एईएएन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है।

अज्ञात शख्स उसे डरा धमकाकर अपने साथ ले गया

ऋषभदेव थानाधिकारी देवीलाल मीणा ने बताया कि 28 जुलाई 2021 को नाबालिग के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी छोटी बेटी अपनी बहन को मामा के घर जाने का बोलकर निकली थी, कस्बे के बस स्टैंड पर एक अज्ञात शख्स उसे डरा धमकाकर अपने साथ ले गया। तलाश की तो बेटी का कहीं पता नहीं चला। कुछ दिनों बाद नाबालिग ने प्रार्थी के छोटे भाई की पत्नी को फोन कर बताया कि कानूवाड़ा बिलखई निवासी गोविंद मीणा उसका अपहरण कर उदयपुर ले गया, जहां से तीन अन्य लोगों के साथ वो उसे जयपुर ले गया।

पुलिस ने इंजीनियर को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट के मुताबिक, चारों आरोपियों ने लड़की को अजीतगढ़ में तकनीकी एईएन सीकर के रहने वाले धर्मवीर मीणा को बेच दिया है। उसे खरीदने वाला शख्स लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। ऋषभदेव पुलिस ने परिजनों के साथ अजीतगढ़ पहुंचकर लड़की को बरामद कर लिया, लेकिन इंजीनियर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने अब इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गोविंद मीणा, भगवती मीणा व राकेश मीणा पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं। मामले में इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि नाबालिग को कितने रुपयों में और क्यों बेचा गया था?

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.