साउथ ऐक्टर विजय बाबू पर यौन शोषण का केस दर्ज

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

मुंबई, 27 अप्रैल। मलयालम ऐक्टर और प्रोड्यूसर विजय बाबू के खिलाफ केरल पुलिस ने सेक्शुअल असॉल्ट का केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया है कि बीते 22 अप्रैल को पीड़ित महिला ने केस दर्ज करवाया था कि कोच्चि के फ्लैट में विजय ने उनका यौन शोषण किया है। महिला ने शिकायत में कहा कि ऐसा कई बार हो चुका है। महिला ने बताया कि विजय ने उनको रोल देने का झांसा दिया था। रिपोर्ट्स हैं कि विजय फरार हैं और पुलिस उनको अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं विजय बाबू ने फेसबुक लाइव पर बोला है कि इस केस में वह खुद पीड़ित हैं।

फेसबुक पर लाइव आके अपनी सफाई दी

विजय बाबू के खिलाफ महिला की शिकायत पर एर्नाकुलम साउथ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होने के बाद विजय बाबू ने फेसबुक लाइव करके अपनी सफाई दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिकउन्होंने पीड़िता का नाम भी लिया। विजय ने फेसबुक पर कहामैंने कुछ गलत नहीं किया। मैं इसमें खुद पीड़ित हूं। विजय ने इस देश के कानून पर भी गुस्सा निकाला। उन्होंने कहा कि इस देश का कथित कानून उसे बचा रहा हैवह आराम से है और मैं परेशान हो रहा हूं।

 बोले मेरे पास हैं 400 स्क्रीनशॉट्स

विजय ने कहा कि वह मानहानि का काउंटर केस करेंगे। साथ ही यह भी बताया कि सारे सबूत देंगे और यह कोई छोटा-मोटा केस नहीं होगा। बोले कि वह सारे सबूत दे सकते हैं लेकिन उसके परिवार को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते। विजय ने बताया कि वह उस लड़की से 2018 में मिले थे। 2018 से 21 तक कोई बात नहीं हुई। उन्होंने बताया कि उनके पास बातचीत के 400 स्क्रीनशॉट्स हैं। विजय के फॉलोअर्स इस पोस्ट पर उनका सपोर्ट कर रहे हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.