यूपी, बिहार, एमपी समेत देश के कई राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी, जानें कहां कितना रहेगा तापमान

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 14मई। उत्तर भारत में एक बार फिर से गर्मी कहर ढाने लगी है। राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली , राजस्थान समेत खई राज्यों में हीटवेव के लिए चेतावनी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का न्यूनतम तापमान आझ 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। वहीं अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं हीटवेव भी अपना कहर बरपाने वाला है।

गुजरात और मध्य प्रदेश का मौसम
गुजरात के अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है. उत्तराखंड में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने वाली है।

राजस्थान में मौसम
राजस्थान के जयपुर में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. इस दौरान आसमान में तेज धूप रहेगी और जम्मू कश्मीर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यूपी-बिहार का मौसम
यूपी में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. बीते कई दिनों से पारा 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है. लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने वाली है. वहीं बिहार के पटना में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.