लद्दाख में भारतीय सेना की गाड़ी नदी में गिरी, सात जवानों की मौत

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27मई। लद्दाख में बड़ा हादसा हुआ है। भारतीय सेना के जवानों को ले जा रही एक गाड़ी नदी में गिर गई है। बताया जा रहा है कि इसमें सात भारतीय सैनिकों की जान चली गई है। जबकि कई घायल हो गए हैं। इस गाड़ी में कुल 26 जवान सवार थे। बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के मुताबिक ये गाड़ी लद्दाख के श्योक नदी 50 से 60 फिट नीचे गिरी है। गाड़ी फिसलकर अनियंत्रित हो गई और नदी में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर बचाव कार्य जारी किया गया, लेकिन तब तक सात जवानों की जान जा चुकी थी। नदी में फंसे वाहन से घायल जवानों को निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

ये घटना लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में हुई है। गंभीर रूप से घायलों को वायुसेना द्वारा पश्चिमी कमान स्थानांतरित किया जा रहा है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.