खेलों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए किए गये पीएम के प्रयासों का असर अब इंटरनेशनल मेडल टैली में देखने को मिल रहा है: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने गांधीनगर में साई में खिलाड़ियों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम देखा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 29मई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर आज गुजरात के दौरे पर हैं। गांधीनगर स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के परिसर में सुबह मंत्री ने खिलाड़ियों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम देखा।

खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान उन्हें कुछ सुझाव भी मिले। बाद में मीडिया से बातचीत में श्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद से श्री नरेंद्रभाई मोदी द्वारा खेल क्षेत्र को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए किए गए प्रयासों का परिणाम इंटरनेशनल मेडल टैली में देखा जा रहा है।

जिस तरह से टोक्यो ओलंपिक, पैरालंपिक, डिफ्लिम्पिक्स आदि में पदकों की संख्या में वृद्धि हुई है, उससे पता चलता है कि आने वाले दिनों में हमारे एथलीट नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे।श्री ठाकुर ने कहा कि खेल क्षेत्र को अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। .
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1829218

Leave A Reply

Your email address will not be published.