सांसद बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुँचे दिनेश लाल यादव, खेल महोत्सव में किया बड़ा ऐलान

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7जुलाई। आजमगढ़ से सांसद बनने के बाद पहली बार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ दिल्ली पहंचे। यहां वो भोजपुरी स्टार और सांसद मनोज तिवारी से मिले। साथ ही वो उनके साथ दिल्ली के नंद नगरी में चल रहे सांसद खेल महोत्सव को देखने पहुंचे। इसका उद्धाटन उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने किया था। निरहुआ ने ऐलान किया कि जिस तरह से दिल्ली में इस तरह के खेल महोत्सव की शुरुआत हुई है, उसी के तर्ज पर लोकसभा के मॉनसून सत्र के बाद आजमगढ़ में भी खेल कुम्भ का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली में लोकसभा का मौनसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा और 12 अगस्त तक चलेगी।

गौरतलब है कि आजमगढ लोकसभा क्षेत्र को समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है और बीते चुनाव में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश ने 2019 के चुनावों में निरहुआ को हरा दिया था लेकिन अखिलेश यादव की विधानसभा सदस्यता लेने के बाद ये सीट खाली हो चुकी थी, जिसके बाद यहां उपचुनाव हुए लेकिन इस बार पासा उलटा पड़ा गया और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद यादव को हरा दिया।

दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने ऐलान किया था कि 5 जुलाई 2022 शाम तीन बजे से पीएम के निर्देशानुसार जो सांसद खेल महोत्सव का उद्धाटन किया था जो सुबह प्रतिदिन सुबह 7 से 10 बजे और शाम 4 से 7 बजे तक होता है। इसमें क्रिकेट के अलावा महिला फुटबॉल और एथलेटिक्स भी शामिल है। क्रिकेट और फुटबॉल में उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा की 12 टीमें खेलेंगी, जिसमें 10 विधानसभा की 10 टीम लोकसभा की, दिल्ली पुलिस की एक टीम और एक टीम मीडिया की भी हिस्सा ले रही है।
बता दें कि इसका मकसद लोगों को संदेश देना कि स्वास्थ्य के लिए खेल जरूरी है और साथ ही गली-गली में छिपी खेल प्रतिभाओं को उचित अवसर देना भी उद्देश्य है ।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.