जम्मू-कश्मीर बैंक के शेयरधारकों ने कर्मचारी शेयर विकल्प योजना का प्रस्ताव खारिज किया

समग्र समाचार सेवा
जम्मू-कश्मीर, 16सितंबर।जम्मू-कश्मीर बैंक के कर्मचारी शेयर विकल्प योजना के तहत कर्मचारियों को शेयर जारी कर पूंजी जुटाने के प्रस्ताव को शेयरधारकों ने खारिज कर दिया है. शेयरधारकों ने अगस्त में हुई सालाना आम बैठक (एजीएम) में प्रस्ताव को खारिज किया.

बैंक ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को दी सूचना में 24 अगस्त, 2022 को हुए 84वें एजीएम का ब्योरा जारी किया.

सूचना के अनुसार बैंक ने कर्मचारी शेयर विकल्प योजना-2022 के तहत एक रुपये अंकित मूल्य के दो करोड़ शेयर जारी करने का प्रस्ताव किया था. सालाना आम बैठक में इस प्रस्ताव पर शेयरधारकों की मंजूरी मांगी गयी थी.

कुल 6,65,883,603 शेयरधारकों के वोट में से केवल 6,062,264 ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट डाले.

साथ ही शेयरधारकों ने डॉ. मोहम्मद इशाक वानी को फिर से बैंक के निदेशक नियुक्त किये जाने के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.