एक्ट्रेस निशी सिंह का निधन, ‘कुबूल है’ और ‘इश्कबाज जैसी कई धारावाहिकों में किया था बेहतरीन प्रदर्शन

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 19सितंबर। टीवी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। ‘कुबूल है’, ‘इश्कबाज’, ‘तेनाली राजा’ जैसे कई सीरियल्स में काम कर चुकी अभिनेत्री निशी सिंह ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। रविवार दोपहर निशी सिंह का निधन हो गया। अभिनेत्री लंबे समय से बीमार थीं। उन्हें पैरालिसिस का अटैक भी आया था, जिसके बाद से ही उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी। बता दें कि निशी सिंह 50 वर्ष की थीं और अभिनेत्री ने दो दिन पहले ही अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।

निशि सिंह के पति संजय सिंह भी मनोरंजन जगत से जुड़े हुए हैं। वह एक अभिनेता होने का साथ-साथ लेखक भी हैं। अपनी पत्नी के निधन की जानकारी देते हुए संजय सिंह ने बताया कि निशी सिंह को एक साल पहले दूसरा स्ट्रोक आया था, जिसके बाद ही उनकी हालत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद निशी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से उन्हें बाद में डिस्चार्ज करवा लिया गया था। लेकिन बीते कुछ हफ्तों से निशी सिंह की हालत फिर से खराब हो गई थीं।

इस दौरान संजय सिंह ने अपनी पत्नी निशी की आखिरी इच्छा का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि गले में इंफेक्शन की वजह से वह कुछ दिनों से खाने में सिर्फ लिक्विड ले रही थीं। हमने दो दिन पहले ही निशी का 50वां जन्मदिन मनाया है। तब वह आराम आराम से बात कर सकती थीं और वह काफी खुश भी लग रही थीं। मैंने उनसे उनके पसंदीदा बेसन के लड्डू खाने का अनुरोध किया था तो उन्होंने खाया।

बता दें कि निशी सिंह की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी, जिस वजह से संजय सिंह अपने पत्नी का ठीक से इलाज नहीं करवा पा रहे थे। ऐसे में संजय सिंह ने इंडस्ट्री में लोगों से आर्थिक मदद की मांग की थी। इस मौके पर एक्ट्रेस सुरभि चंदना और इंडस्ट्री के कुछ अन्य लोगों ने उनकी आर्थिक मदद की थी। इस बारे में बताते हुए संजय सिंह ने इंडस्ट्री के कई दोस्तों ने उनकी आर्थिक रूप से मदद की थी। इनमें रमेश तौरानी, गुल खान, सुरभि चंदना और CINTAA है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.