एनसीसी के महानिदेशक ने 28वें नेहरू अंडर-17 गर्ल्स हॉकी टूर्नामेंट में जीत पर गर्ल्स हॉकी टीम को किया सम्मानित

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11अक्टूबर। राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने 28वें नेहरू अंडर-17 गर्ल्स हॉकी टूर्नामेंट में विजय हासिल करने वाली एनसीसी गर्ल्स हॉकी टीम को सम्मानित किया। इस टीम ने 09 अक्टूबर 2022 को नई दिल्ली में आयोजित फाइनल में मध्य प्रदेश महिला हॉकी अकादमी को 6-0 से हराया।

एनसीसी गर्ल्स हॉकी टीम की साक्षी राणा को पूरे टूर्नामेंट में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ चुना गया और तमन्ना यादव को फाइनल में तीन गोल करने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।

एनसीसी के महानिदेशक ने टीम को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी जिससे यह टीम ट्रॉफी जीतने में कामयाबी हासिल कर पाई।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.