भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में चम्बा विधानसभा सीट के लिए बदला अपना उम्मीदवार

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
शिमला, 21अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में चम्बा विधानसभा सीट के लिए अपना उम्मीदवार बदल दिया है। अब इस निर्वाचन क्षेत्र से इंदिरा कपूर के स्थान पर नीलम नैय्यर पार्टी की उम्मीदवार होंगी।

कल भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की।

इंदिरा कपूर के खिलाफ आपराधिक मामले के चलते भाजपा को उनका टिकट काटना पड़ा है।

भारतीय जनता पार्टी ने चंबा विधानसभा क्षेत्र से बड़ा फेरबदल करते हुए मौजूदा विधायक पवन नैयर की टिकट काट दी थी। इस बार पवन नैयर की जगह पार्टी की ओर से पहली सूची में इंदिरा कपूर के नाम पर मुहर लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि इंदिरा कपूर के खिलाफ न्यायालय में भ्रष्टाचार का एक मामला चल रहा है। उसके चलते पार्टी हाईकमान को उनका टिकट बदलना पड़ा है। इंदिरा कपूर की जगह अब भाजपा के ही मौजूदा विधायक पवन नैयर की पत्नी नीलम नैयर को देना पड़ा है।

चंबा विधानसभा सीट हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आती है। 2017 में चंबा में कुल 49.33 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में भारतीय जनता पार्टी से पवन नैयर ने भारतीय राष्ट्रीय का‍ँग्रेस के नीरज नय्यर को 1879 वोटों के मार्जिन से हराया था।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.