प्रधानमंत्री ने पूर्व भारतीय राजनयिक अबसार बेउरिया के निधन पर शोक व्यक्त किया

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18नवंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व भारतीय राजनयिक अबसार बेउरिया के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया;
“श्री अबसार बेउरिया को राष्ट्र के प्रति उनकी समृद्ध सेवा के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने ओडिया भाषा एवं संस्कृति के एक महान उन्नायक के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ है। ओम शांति: पीएम”

बता दें कि जाने-माने उड़िया साहित्यकार एवं पूर्व भारतीय राजदूत अबसार बेउरिया का शहर के एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार तड़के निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे।.

बेउरिया का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।.

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.