मध्य प्रदेश में औबेदुल्लागंज से इटारसी के बीच राष्‍ट्रीय राजमार्ग-69 के खंड का निर्माण और उन्‍नयन किया गया

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,5 दिसंबर। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने अपने ट्वीट्स में कहा कि मध्य प्रदेश में औबेदुल्लागंज से इटारसी के बीच एनएचडीपी चरण-3 के तहत राष्‍ट्रीय राजमार्ग-69 के खंड का निर्माण और उन्नयन किया गया है। इस 46 किलोमीटर लंबी इस राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना पर लगभग 600 करोड़ रुपये की लागत आई है।

श्री गडकरी ने बताया कि यह खंड मध्य प्रदेश की राजधानी को नर्मदापुरम और इटारसी से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना यात्रियों के लिए लाभदायक है क्‍योंकि इससे यात्रियों को भोपाल पहुंचने में कम समय लगेगा।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.