समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10दिंसबर। ईशान किशन के दोहरे शतक और विराट कोहली की शतकीय पारियों की मदद से भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 409/8 का स्कोर खड़ा किया. किशन ने 131 गेंदो पर 210 रन की पारी खेली और कोहली ने 91 गेंदो पर 113 रन बनाए. जिसकी मदद से भारत ने बांग्लादेश के सामने 410 रन का लक्ष्य रखा.
भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन, इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान/कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): अनामुल हक, लिटन दास (कप्तान), शाकिब अल हसन, यासिर अली, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद
ईशान किशन के दोहरे शतक और विराट कोहली की शतकीय पारियों की मदद से भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 409/8 का स्कोर खड़ा किया. किशन ने 131 गेंदो पर 210 रन की पारी खेली और कोहली ने 91 गेंदो पर 113 रन बनाए. जिसकी मदद से भारत ने बांग्लादेश के सामने 410 रन का लक्ष्य रखा.
पारी के आखिरी ओवर में मुस्ताफिजुर रहमान की पांचवीं गेंद परा शार्दुल ठाकुर लिट्टन दास के हाथों कैच आउट हुए. 50वें ओवर में तीन रन के साथ भारतीय टीम ने 409/8 के स्कोर पर पारी खत्म की.
.