समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12दिसंबर। हिंदू धर्म में सुहागिन महिला के लिए 16 श्रृंगार बेहद ही खास और महत्वपूर्ण बताए गए हैं. इनमें से एक बिछिया भी है जो कि सुहागिन का श्रृंगार है और इसलिए अधिकतर सुहागिनें पैर में बिछिया अवश्य पहनती हैं. लेकिन बिछिया पहनते वक्त आपको कुछ बातों को विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि छोटी सी लापरवाही आपके पति को कर्ज में डूबो सकती है. आइए जानते हैं बिछिया पहनते समय महिलाओं को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए.
सुहागिनों के लिए बिछिया 16 श्रृंगार में से एक सबसे महत्वपूर्ण श्रृंगार है लेकिन ध्यान रखें कि कभी भी पैर में सोने की बिछिया नहीं पहननी चाहिए. कहते हैं कि सोना भगवान विष्णु को प्रिय है और इसे मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है. सोने की बिछिया पैर में पहनने से मां लक्ष्मी का अपमान होता है.
कई बार महिलाएं फैशन और स्टाइल के चलते अलग-अलग डिजाइन की बिछिया पहनती हैं. ऐसे में आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि बिछिया कभी भी आवाज करने वाली न पहनें. कहते हैं कि आवाज करने वाली बिछिया पहनने से पति पर कर्ज बढ़ता है.
बिछिया हमेशा अंगूठे के बगल वाली उंगली में पहननी चाहिए. अगर आप किसी और उंगली में बिछिया पहनना चाहती हैं तो बिल्कुल पहन सकती हैं. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि बीच वाली उंगली गलती से भी खाली नहीं छोड़े. क्यांंकि इसकी वजह से आपके पति को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है.
इस बात का विशेष ध्यान रखें कि गलती से भी टूटी हुई बिछिया नहीं पहननी चाहिए. मान्यता है कि पैर में टूटी बिछिया पहनने से पति के जीवन पर संकट पर आ सकता है. इसलिए ऐसी गलती भूलकर भी न करें.
इतना ही नहीं, सबसे महत्वपूर्ण बात है कि महिलाओं को अपनी बिछिया कभी किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए. क्योंकि ऐसा करने से आपके पति को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है.