फ्रंटओपन ड्रेस में निया शर्मा का बोल्ड लुक, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया ट्रोल

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 12दिसंबर। टेलीविजन की मशहूर और बोल्ड एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी अदाओं को लेकर फैंस के बीच चर्चा में बनी रहती हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं निया शर्मा को कई बार ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है, जिस तरह उन्हें वर्तमान में अपनी ड्रेस को लेकर करना पड़ रहा है. हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुईं निया शर्मा को उनके आउटफिट को लेकर ट्रोल किया जा रहा है. इवेंट में निया शर्मा फ्रंट ओपन और बैकलेस ड्रेस पहनकर पहुंची थीं.

सोशल मीडिया पर निया शर्मा को ट्रोल करते हुए यूजर्स उन्हें उर्फी जावेद की बहन बता रहे हैं. कुछ ने तो उन्हें ‘उर्फी प्रो मैक्स’ तक कह डाला. हालांकि निया को इन सब की आदत पहले से ही है. वो ट्रोलर्स की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देतीं. निया शर्मा को रविवार रात पैपराजी ने एक इवेंट में स्पॉट किया. उन्होंने गोल्डन हील्स, खुले बालों और लाइट मेकअप के साथ सेक्सी और बोल्ड ह्वाइट साटन ड्रेस से खुद को ड्रेसअप किया.

निया बेहद बोल्ड और खूबसूरत लग रही थीं. उनकी बैकलेस पीठ ने सबका ध्यान उनकी ओर खींचा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निया शर्मा का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होते हैं कमेंट में यूजर्स ने अपना रिएक्शन देन शुरू कर दिया. कई लोगों ने निया शर्मा की ड्रेस पर कमेंट करते हुए उनके फैशन सेंस पर सवाल उठाने लगे. एक यूजर ने लिखा, “उर्फी साड़ी में आ गई इसको उर्फी की कमी पूरी करनी है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “उर्फी की आत्मा आ गई है इसके अंदर.” तीसरे यूजर ने भी एक्ट्रेस का मजाक उड़ाया. इससे पहले भी निया शर्मा कई बार अपनी बोल्ड फोटो और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया के निशाने पर आ चुकी हैं.

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.