समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 14दिसंबर। भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है. रोहित शर्मा की गैर-मौजूदगी में कप्तानी संभाल रहे केएल राहुल ने यहां टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. भारतीय टीम ने इस मैच में 3 स्पिनर और 2 पेस बॉलरों को जगह दी है, जबकि बैटिंग क्रम में केएल राहुल के साथ शुबमन गिल ओपनिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे और फिर चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली मध्य क्रम को मजबूती देंगे.
इसके बाद श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत निचले मध्य क्रम में होंगे, जबकि अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन ऑलराउंडर की भूमिका में दिखाई देंगे. राहुल ने तीसरे स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव को जगह दी है, जबकि मोहम्मद सिराज और उमेश यादव तेज गेंदबाज के तौर पर अपनी जगह बनाने में सफल रहे. विराट कोहली 1 रन बनाकर ही आऊट हो गए.
1ST Test. WICKET! 18.1: K L Rahul 22(54) b Khaled Ahmed, India 45/2 https://t.co/CVZ44NpS5m #BANvIND
— BCCI (@BCCI) December 14, 2022
यह है दोनों टीमों का प्लेइंग XI
भारत (प्लेइंग XI): शुभमन गिल, केएल राहुल (C), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (WK), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज.
बांग्लादेश (प्लेइंग XI): जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (C), मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (WK), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन.