नोबा जीएसआर के संस्थापक सदस्य एवं बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर विकास रंजन को किया गया सम्मानित
गणतंत्र दिवस के अवसर पर बेगूसराय नगर निगम के महापौर पिंकी देवी , उप महापौर अनीता देवी एवं नगर आयुक्त ने विकास रंजन को मोमेंटो , सर्टिफिकेट शॉल एवं पौधे से सम्मानित किया
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 29 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बेगूसराय नगर निगम के महापौर पिंकी देवी , उप महापौर अनीता देवी एवं नगर आयुक्त ने नोबा जीएसआर के संस्थापक सदस्य एवं बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर विकास रंजन को मोमेंटो , सर्टिफिकेट शॉल एवं पौधे से सम्मानित किया।
नोबा जीएसआर NOBA GSR के संगिनी संकल्प के तहत अलग अलग माध्यमिक / मध्य विद्यालय एवं और भी जरुरत के जगहों पर सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन और इन्सीनरेटर मशीन लगवाई जा रही है। बच्चियों को मात्र 2 रुपये में आसानी से सैनिटरी पैड मुहैया हो रहा है।
नोबा जीएसआर की टीम ने अबतक पुरे बिहार झारखण्ड में 312 से ज्यादा चिन्हित एवं जरुरत की जगहों पर सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगवाया है और आने वाले दिनों में ये संख्या 1000 तक पहुँचने की सम्भावना है। बेगूसराय में 35 + मशीन सुचारु रूप से अभी काम कर रहा है ..छात्राएं एवं बच्चियां इससे काफी लाभान्वित महसूस कर रहे हैं।