प्रधानमंत्री ने महाराणा प्रताप को उनकी जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9मई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराणा प्रताप को साहस, शौर्य और गौरव का प्रतीक बताया है। महाराणा प्रताप को उनकी जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए , प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन मातृभूमि की सेवा करने के लिए समर्पित कर दिया और उनका जीवन पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया :
“साहस, शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया, जो देश की हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।”

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.