भाजपा से विचारधारा का टकराव: राहुल गांधी

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
पटना, 23 जून।कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने पटना में प्रदेश कांग्रेस समिति के मुख्‍यालय सदाकत आश्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस का डीएनए बिहार में ही है।  गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लडाई विचारधारा का टकराव है। उन्‍होंने यह भी कहा कि वे इसके समर्थन में पटना में विपक्षी दलों की एकता बैठक में भाग ले रहे हैं।  गांधी ने कहा कि पटना में विपक्षी दलों की हो रही बैठक आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए है। पार्टी अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.