जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हुआ छिन्दवाड़ा शहर

13 घण्टे में 13 करोड़ राम नाम जप महायज्ञ का आयोजन कल

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
भोपाल , 30 जुलाई। 13 घंटे में 13 करोड़ राम नाम जप महायज्ञ के संकल्प के साथ आज नगर में राम भक्तों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में भगवान राम के नारों के साथ पूरा शहर गुंजायमान हो गया। बड़ी संख्या में शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों ने जय श्री राम के नारों के साथ लोगों से महायज्ञ में शामिल होने का आग्रह किया।

महायज्ञ के आयोजक तथा रूद्र परिवार के संस्थापक रत्नाकर पांडे ने बताया कि 13 करोड़ राम नाम जप महायज्ञ और महाप्रसाद भंडारे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 31 जुलाई को सुबह 9:00 बजे से यज्ञ प्रारंभ हो जाएगा। जिन श्रद्धालुओं ने महायज्ञ के लिए अपना पंजीयन कराया है, वह समय पर यज्ञ स्थल पर पहुंचे। साथ ही जिन भक्तों ने अपना पंजीयन नहीं कराया है वह भी महायज्ञ में शामिल होकर पुण्य लाभ करें। रत्नाकर पांडे ने बताया कि महायज्ञ के आयोजन क्रम में आज यज्ञ स्थल पर श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई और भगवान हनुमान की प्रतिमा को भी अस्थाई रूप से यहां रखा गया है। हनुमान जी की प्रतिमा के सामने ही राम नाम जप महायज्ञ की शुरुआत होगी। इस अवसर पर नौ ग्रह मंडल की भी पूजा की गई। उन्होंने बताया कि राम दरबार की दिव्यता का अनुभव करने के लिए आज से ही यज्ञ स्थल पर भक्तों का तांता लग गया है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.