ये लोग इसीलिए 400 से 40 हो गए, इनका तो चुनाव चिन्ह भी उधार का है… पीएम मोदी ने कांग्रेस पर ऐसे ली चुटकी
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10अगस्त। पीएम मोदी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने राहुल गाँधी के बयान पर कहा कि लंका हनुमान ने नहीं जलाई, उनके घमंड ने जलाई. ये बिल्कुल सच है. जनता जनार्दन भी भगवान राम का रूप है. इसलिए ये लोग 400 से 40 हो गए.”
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव चिन्ह से लेकर विचारों तक, सब कुछ, कांग्रेस अपना होने का दावा करती है, वो किसी और से लिया हुआ है.“
कांग्रेस के पास न नीति है, न नीयत है और न विज़न है, न वैश्विक अर्थव्यवस्था की समझ है और न भारत के अर्थ जगत की ताकत का पता है.” गरीब के दिल में भी अपने सपने पूरा करने का भरोसा पैदा हुआ है. आज देश में गरीबी तेजी से घट रही है. नीति आयोग के मुताबिक पिछले 5 साल में साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं.”
कहते हैं भगवान बहुत दयालु है. भगवान की मर्जी होती है तो वो किसी न किसी को माध्यम बनाता है. मैं इसे भगवान का आशीर्वाद मानता हूं कि ईश्वर ने विपक्ष को सुझाया और वो अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए.” हम सबका एक ही फोकस होना चाहिए. देश का विकास, देश के लोगों के सपनों को पूरा करने का संकल्प और संकल्प को सिद्धि तक ले जाने के लिए जी-जान से जुट जाना…यही समय की मांग है.”
आज जिस प्रकार से South East Asia का विकास हो रहा है, जिस प्रकार ASEAN देशों का महत्व बढ़ रहा है, ईस्ट की इस प्रगति के साथ Northeast वैश्विक दृष्टि से सेंटर प्वाइंट बनने वाला है.” यहां सदन में मां भारती के बारे में जो कहा गया है, उसने हर भारतीय की भावना को गहरी ठेस पहुंचाई है. पता नहीं क्यों कुछ लोग भारत मां की मृत्यु की कामना करते नजर आ रहे हैं. इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है.”