नशा खोरों पर आधारित ”गांजा एक सजा है” वेब सीरीज का पहला पोस्टर जारी

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 29अगस्त। भारत एक युवा देश के नाम से जाना जाता है। वही इस युवा देश में आज के समय में देखा जाए तो लोग अब नशे के आदी हो चुके हैं, जिसके कारण युवा को नसे की लातों से दूर कर एक शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण करना काफी चिंता जनक है आपको बता दें कि आंकड़े के अनुसार पता चलता है कि देश में करोड़ों लोग नशे की गिरफ्त में है जिनमे अधिकतर युवा है यह आंकड़े राष्ट्र के विकास को लेकर देखे जाए तो बहुत चिंतनीय है।

दरअसल हर वर्ष हजारों युवा नशे की लत के कारण मौत के घाट उतार जाते है। जो एक्सीडेंट, मर्डर और कुछ शराब पीने के कारण होने वाली हानिकारक बीमारियों के कारण अपने जीवन का साथ छोड़ देते हैं। वही सरकार और प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अनेकों अभियान के बावजूद नशे की तस्करी खूब हो रही है जो राष्ट्र में क्राइम की वृद्धि भी कर रहा है। रोज की आने वाली खबरों के चलते मालूम होता है कि भारत में हीरोइन चरस, गांजा, अफीम तस्करी के मामले कितने ज्यादा है

आपको बता दें कि राष्ट्र की इसी स्थिति को देखते हुए और युवाओ का जीवन नष्ट होते देख उज्जवल काशी द्वारा एक वेब सीरीज बनाई गई है जो पूर्ण रूप से नशा खोरों पर आधारित है। यह वेब सीरीज अमित दुबे द्वारा बनाई गई है जो जल्द ही दर्शकों के बीच आएगी। इस वेब सीरीज का नाम “गांजा एक सजा है” दिया गया है, जिसके निर्देशक सुनील पांडे और निर्माता अमित दुबे हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.