समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11सितंबर। बंगाल की खाड़ी में श्रीलंका और तमिलनाडु की समुद्री सीमा के पास देर का 4.4 रिक्टर स्केल के भूकंप आया. रात 1.29 बजे आए इस भूकंप का एपिसेंटर जमीन से 70 किमी नीचे 9.75 डिग्री उत्तर और 84.12 डिग्री पूर्व में था. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) ने यह जानकारी दी. समुद्र के बीच में यह भूकंप आया इसलिए इस भूकंप को लेकर डर भी ज्यादा था कि कहीं सुनामी न आ जाए. हालांकि अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
ज्ञात हो कि NCS भारत सरकार की नोडल एजेंसी है, जो देश में आने वाले भूकंपों पर नजर रखती है. NCS के देशभर में 155 स्टेशन हैं, जो चौबीसों घंटे भूपंक की छोटी से छोटी लहर को भी पकड़ने के लिए तैयार रहते हैं.
दो दिन पहले ही 9 सितंबर को अफ्रीकी देश मोरक्को में 6.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था. इस भूकंप की वजह से वहां भारी तबाही मची. कई पुरानी बिल्डिंगें धराशायी हो गईं और अब तक इस विनाशकारी भूकंप की वजह से मोरक्को में 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.