प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2022 में टेनिस पुरुष युगल स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर प्रसन्नता की व्यक्त

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

कुमार राकेश

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली ,29 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हांगझोऊ में एशियाई खेल 2022 में टेनिस स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी की पुरुष युगल जोड़ी को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने X पर अपने संदेश में कहा:
“अच्छी खबर। हमारे टेनिस खिलाड़ियों को धन्यवाद। एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने पर रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी की हमारी पुरुष युगल जोड़ी को बधाई। उनके असाधारण टीम वर्क ने हम सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। उनके भावी प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2022 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर पलक को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हांगझोऊ में एशियाई खेल 2022 में 10 मीटर एयर पिस्टल महिला स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर पलक को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने X पर अपने संदेश में कहा:

“शूटिंग में भारत के लिए एक और विशेष क्षण!
पलक को उनके असाधारण प्रदर्शन और 10 मीटर एयर पिस्टल महिला स्पर्धा में स्वर्ण जीतने के लिए बधाई। उनकी सटीकता और फोकस ने हमारे देश को बहुत गौरव दिलाया है। मैं उनके आगामी प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।”

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2022 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर ईशा सिंह को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हांगझोऊ में एशियाई खेल 2022 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर ईशा सिंह को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने X पर अपने संदेश में कहा:
“महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर ईशा सिंह पर गर्व है! एशियाई खेलों में उनकी सफलता उनकी प्रतिबद्धता, समर्पित प्रशिक्षण और अटूट दृढ़ संकल्प के कारण है।

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2022 में महिला टीम द्वारा 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर प्रसन्‍नता की व्‍यक्‍त

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हांगझोऊ में एशियाई खेल 2022 में 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर दिव्या थडिगोल, ईशा सिंह और पलक की महिला टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक संदेश में कहा:

“एशियाई खेलों में निशानेबाजी में एक और पदक!
10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर दिव्या थडिगोल, ईशा सिंह और पलक को बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं। उनकी सफलता कई भावी खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।”

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.