भगवान राम बनने के लिए रणबीर कपूर ने छोड़ दी मांस- मदिरा..

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10अक्टूबर। नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं.वहीं दूसरी तरफफिलहाल रणबीर कपूर इस समय अपनी आने वाली फिल्म एनिमल की तैयारी में व्यस्त हैं. संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे. हालांकि अभी इस फिल्म को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और आए दिन इसपर अपडेट्स आते रहते हैं,लेकिन खबर आ रही हैं कि इस फिल्म के लिए इसकी स्टारकास्ट अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव कर रही है.

शराब पीना और नॉनवेज खाना छोड़ रहे
रणबीर कपूर श्रीराम के किरदार के लिए शराब पीना और नॉनवेज खाना छोड़ रहे हैं. कहा जा रहा है कि जब तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी तब तक रणबीर कपूर इन सब चीजों से पूरी तरीके से दूरी बना चुके होंगे. खबर है कि रणबीर कपूर राम की तरह पवित्र बनना चाहते हैं, इसलिए वह ऐसा कर रहे हैं. साथ ही वह देर रात पार्टी भी अब नहीं कर रहे हैं.

रणबीर और साई पल्लवी फरवरी 2024 से इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी. इस फिल्म के पहले भाग में भगवान राम और सीता पर ज्यादा फोकस किया जाएगा. अगस्त 2024 तक फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाएगी. रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म के लिए वीएफएक्स ऑस्कर विनिंग कंपनी डीएनईजी बनाने वाली है.

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.