भाजपा ने मिजोरम विधान सभा चुनाव के लिए जारी की अपने 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर। भाजपा ने मिजोरम में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इससे पहले भाजपा ने बुधवार को ही मिजोरम के लिए अपने 12 उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी की थी।

दोनों सूचियों को मिलाकर भाजपा मिजोरम के लिए अपने 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान अब तक कर चुकी है। भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट में तुइरिअल विधान सभा सीट से एफ. वानहमिंगथांगा, कोलासिब से आर. लालथंगलियाना, तुइवावल से जूडी ज़ोहमिंगलियानी सहित 9 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।

पहली लिस्ट में भाजपा ने हच्छेक विधान सभा सीट से माल्सावमत्लुआंगा, डम्पा से वनलालहमुअका, ममित से लालरिनलियाना सेलो, सेरलुई से रॉबिन्सन, चम्फाई उत्तर से पी.एस. ज़टलुआंगा, ह्रांगतुर्जो से लालमलसावमा, लुंगलेई पश्चिम से आर. लालबियाक्त्लुआंगी और थोरांग से शांति बिकास चकमा सहित 12 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था।

मिजोरम में 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव होगा और मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.