रघुबर दास को ओडिशा और इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल किया गया नियुक्त

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,19 अक्टूबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने त्रिपुरा और ओडिशा के लिए नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार इंद्रसेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। वे सत्यदेव नारायण आर्या का स्थान लेंगे। वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ओडिशा के नए राज्यपाल होंगे। रघुबर दास की नियुक्ति निवर्तमान राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल के स्थान पर की गई है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.