आयुर्वेद का समर्थन करना वोकल फॉर लोकल होने का एक जीवंत उदाहरण है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने आयुर्वेद दिवस के अवसर पर अन्वेषकों और चिकित्सकों की सराहना की

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11नवंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आयुर्वेद का समर्थन करना वोकल फॉर लोकल होने का एक जीवंत उदाहरण है। मोदी ने उन अन्वेषकों और चिकित्सकों की सराहना भी की जो इस प्राचीन ज्ञान को आधुनिकता के साथ जोड़ रहे हैं और आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, “धनतेरस के शुभ अवसर पर, हम आयुर्वेद दिवस भी मनाते हैं। यह उन अन्वेषकों और चिकित्सकों की सराहना करने का अवसर है जो इस प्राचीन ज्ञान को आधुनिकता के साथ जोड़ रहे हैं और आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। अभूतपूर्व अनुसंधान से लेकर गतिशील स्टार्टअप तक, आयुर्वेद कल्याण के नए मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। आयुर्वेद का समर्थन करना वोकल फॉर लोकल होने का एक जीवंत उदाहरण भी है।”

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.