ग्लोबल यूनियन ऑफ साइंटिस्ट्स” ने कान्हा शांति वनम में किया 10,000 सिद्धों और योगिक फ़्लायर्स के सभा का आयोजन

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 1 जनवरी। ग्लोबल यूनियन ऑफ साइंटिस्ट्स” ने 29 दिसंबर 2023 से 12 जनवरी 2024 तक कान्हा शांति वनम, हैदराबाद तेलंगाना में 10,000 सिद्धों और योगिक फ़्लायर्स की एक सभा आयोजित की गई है।

सभा के विषय में मीडिया को जानकारी देने के लिए 27 दिसंबर को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था।

आयोजकों ने बताया कि 100 से अधिक देशों से लगभग 3500 सिद्धा भाग ले रहे हैं और बाकी 6500 भारत से स्कूल और विश्वविद्यालय के छात्र और वैदिक पंडित होंगे।

ब्रह्मचारी गिरीश महर्षि वेद विज्ञान विश्वविद्यापीठ के 1000 से अधिक पंडितों तथा महर्षि विद्या मंदिर स्कूल संगठन के 100 विषय शिक्षकों, प्राचार्यों, भावातीत ध्यान शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों के साथ इस सभा में भाग ले रहे हैं। यहां कुछ चित्र विवरण के साथ पोस्ट किये जा रहे हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.