सैम पित्रोदा ने राजीव गांधी को लेकर किया यह दावा, सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,10 जनवरी। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपना माहौल बनाने में जुटी है। राहुल गांधी एक नई यात्रा पर निकल रहे हैं। लेकिन अपने नेताओं के बयानों के कारण उनकी फजीहत अभी से होने लगी है। जरा सैम पित्रोदा को सुनिए। एक चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की तरह राजीव गांधी भी कई लोगों से मिलते थे। वह एक दिन में 5-5 हजार लोगों से हाथ मिलाते थे जिसके कारण उनके हाथों से खून बहने लगा था।

उन्होंने खुद को राजीव गांधी का मित्र बताते हुए मीडिया चैनल पर संजय शर्मा से इस घटना पर चर्चा की। यहां 10 मिनट बाद आप सजय को उनसे पूछते हुए सुन सकते हैं, “क्या आप राहुल गांधी के पिता (राजीव गांधी) के दोस्त थे? इस पर सैम ने जवाब दिया ‘हां’ और जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी इस तरह की यात्रा की है, क्या उन्हें भी लोगों से मिलने का शौक था?

कहा कुछ ऐसा सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए पित्रौदा
इस पर सैम ने कहा, “ज़रूर, मैं तुम्हें एक बार कुछ बताऊंगा। एक रात, मैं और मेरी पत्नी राजीव गांधी से मिले। उस वक्त उसके हाथ से खून निकल रहा था। मैं बहुत ही आश्चर्यचकित था। मैंने पूछा क्या हुआ? तो उन्होंने कहा- सैम, आज हमने करीब 5000 लोगों से हाथ मिलाया। मैं जहां भी गया लोगों ने हाथ मिलाया। वो लोग खेती करते हैं, उनके हाथ बहुत खुरदुरे हैं।”

सैम कहते हैं, “हमारे हाथ कभी इतने खुरदरे नहीं हो सकते क्योंकि हम लिखते हैं, कुल्हाड़ी से काम नहीं करते। हमारे पूर्वजों के हाथ खुरदुरे थे। मेरे चाचा लोहार का काम करते थे। जब वह पूड़ियाँ बनाते थे तो गरम तेल में अपनी उंगली डालकर निकाल लेते थे। “उसके हाथ उसके काम के कारण कठोर हो गए थे।”

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.