नितिन गडकरी ने ओडिशा के कंधमाल और गंजम जिले में 26.96 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग-59 के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 718.26 करोड़ रुपये की दी स्वीकृति
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27जनवरी। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक पोस्ट में कहा कि ओडिशा में कंधमाल और गंजम जिले में फैले राष्ट्रीय राजमार्ग -59 पर दरिंगबाड़ी घाट सेक्शन को चौड़ा तथा सुदृढ़ बनाने के लिए वार्षिक योजना 2023-24 के अंतर्गत 718.26 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। यह परियोजना कुल 26.96 किलोमीटर दूरी की है।
गडकरी ने कहा कि दरिंगबाड़ी घाट सेक्शन वर्तमान में एक संकीर्ण कैरिजवे और उप-इष्टतम ज्यामितीय होने के कारण चुनौतियों का सामना कर रहा है। इस कारण पश्चिमी ओडिशा से लंबी दूरी के वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग-59 को बायपास करना पड़ता है। एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विशेष रूप से सर्दियों में इसको बढ़ाने से राजमार्ग मानकों में वृद्धि होगी, सुरक्षा बढ़ेगी और राष्ट्रीय राजमार्ग-59 के साथ सभी मौसमों में कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।
📢 𝐎𝐝𝐢𝐬𝐡𝐚 🛣#PragatiKaHighway #GatiShakti #BuildingTheNation@PMOIndia @Naveen_Odisha @MPKandhamal @SamalManmohan7 @BJP4Odisha pic.twitter.com/eVR3R9zfIk
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) February 27, 2024