राष्ट्रीय लोकदल ने यूपी में दो सीटों पर घोषित किए अपने उम्मीदवार, जानें किसे कहां से दिया टिकट?

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 4 मार्च। लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है. इस बीच, हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ गठबंधन में शामिल हुई राष्ट्रीय लोकदल ने भी सोमवार को अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. बता दें आरएलडी को यूपी में BJP के साथ गठबंधन कर दो लोकसभा सीटें मिली थीं, ये सीटें बागपत और बिजनौर क्षेत्र की हैं और अब इन दोनों सीटों पर RLD ने उम्मीदवारों की घोषणा की है. लिस्ट के अनुसार, पार्टी ने बागपत से राजकुमार सांगवान और बिजनौर से चंदन चौहान को टिकट दिया है. वहीं, विधान परिषद के लिए योगेश नौवार को उम्मीदवार बनाया है.

उम्मीदवारों की घोषणा पार्टी की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक हैंडल पर की है. आरएलडी ने पोस्ट में लिखा, ‘राष्ट्रीय लोकदल का झंडा बुलंद रखने वाले ये तीनों प्रतिनिधि आपके सहयोग और आशीर्वाद से सदन पहुंचकर किसान, कमेरा और विकास की बात करेंगे.’

बागपत RLD का चुनावी गढ़
आपको बता दें बागपत को RLD का चुनावी गढ़ माना जाता है, क्योंकि यहां पर विधानसभा की 3 सीटें हैं. साल 2012 में 2 सीट पर बीएसपी और 1 सीट पर आरएलडी जीती थी. वहीं 2017 में 2 सीट पर बीजेपी और 1 सीट पर आरएलडी को जीत मिली थी. इसके बाद आरएलडी विधायक भी बीजेपी में शामिल हो गए. यहां से छपरौली सीट का प्रतिनिधित्व चौधरी चरण सिंह और अजीत सिंह कर चुके हैं.

बागपत लोकसभा से बीजेपी के सत्यपाल सिंह सांसद हैं. वहीं चौधरी अजीत सिंह ने भी कई बार बागपत लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया है.

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.